फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी से 100 मीटर दूर बदमाशों ने वृद्धा की बालियां तोड़ीं

Sat, 30 Jan 2016 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
गौकर्ण पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर बाइक सवार बदमाशोें ने एक वृद्धा के कानों से बालियां तोड़ लीं। वारदात के बाद महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग तो दूर एक पुलिसकर्मी भी चौकी से बाहर नहीं आया। बाद में अन्य लोगों की मद्द से वृद्धा को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


दरअसल, नेहरू कॉलोनी निवासी राजरानी शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे माता दरवाजा की तरफ से पैदल अपने घर की तरफ आ रही थीं। जैसे ही वह गौकर्ण पुलिस चौकी के नजदीक पार्क के पास पहुंचीं, पीछे से एक व्यक्ति पैदल उनके साथ चलने लगा। व्यक्ति ने मौका देखते ही राजरानी के कानों से बालियां तोड़ लीं।

 जब तक महिला संभलती तब तक आरोपी का दोस्त बाइक लेकर आ गया और दोनों बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गए। कानों से बालियां तोड़ने के बाद राजरानी के कानों से खून बहने लगा। उसने शोर मचाया लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। इतना ही नहीं पुलिस चौकी से भी कोई कर्मचारी बाहर नहीं आया।
विज्ञापन


इसी का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता ने अपने बेटे के साथ पुलिस चौकी जाकर मामले की शिकायत दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें