फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा कंपनी के अधिकारी का अपहरण, रुपये निकालने को रातभर घुमाते रहे

Fri, 05 Aug 2016 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
किडनैपिंग - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एक दवा कंपनी के अधिकारी का कार सवार बदमाशों ने लिफ्ट देकर अपहरण कर लिया। अधिकारी दिल्ली कंपनी में मीटिंग से वापस लौट रहा था और बस के इंतजार में बस स्टैंड पर खड़ा था। अपहरण कर बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर अधिकारी के एटीएम कार्ड से 25 हजार रुपये निकलवा लिए। उस दिन 25 हजार रुपये से अधिक नहीं निकलने के कारण बदमाश अगला दिन शुरू होने के इंतजार में पीड़ित को कार में घुमाते रहे। रात के 12 बजते ही बदमाशों ने अधिकारी के एटीएम कार्ड से 15 हजार रुपये और निकलवाए और पीड़ित को उचाना में सड़क पर फेंककर फरार हो गए। पीड़ित ने टिटौली पुलिस चौकी में जीरो एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


जींद के राजगढ़ गांव के रहने वाले महिपाल दिल्ली की एक दवा कंपनी में बिजनेस ऑफिसर हैं। महिपाल 2 अगस्त को दिल्ली में कंपनी की एक मीटिंग में गए थे और वहां से शाम को लौट रहे थे। वे रोहतक पहुंचने के बाद रात साढ़े नौ बजे बस स्टैंड पर जींद की बस का इंतजार कर रहे थे। उसी समय एक स्विफ्ट कार में सवार दो युवक पहुंचे और महिपाल से जींद जाने की बात कही। महिपाल भी बस नहीं होने के कारण उनके साथ कार में बैठ गए। कुछ दूर जाते ही बदमाशों ने महिपाल की कनपटी पर पिस्तौल लगा दिया और उनसे एटीएम कार्ड लेकर पासवर्ड पूछ लिया। बदमाशों ने जींद बाईपास पर एक एटीएम से 25 हजार रुपये निकाले। लेकिन वह एटीएम कार्ड के सहारे दोबारा रुपये नहीं निकाल सके। क्योंकि उस एटीएम कार्ड पर एक दिन में 25 हजार से ज्यादा रुपये नहीं निकाले जा सकते थे। लेकिन बदमाशों ने अगली तारीख शुरू होने का इंतजार किया और आधी रात तक महिपाल को कार में ही घुमाते रहे। पीड़ित के खाते में 15 हजार रुपये ही बचे थे और बदमाश उनको भी नहीं छोड़ना चाहते थे। रात 12 बजे के बाद 3 अगस्त शुरू होते ही बदमाश महिपाल को जुलाना लेकर चले गए, लेकिन वहां एटीएम खुला नहीं मिला। वहां से बदमाश उसे जींद लेकर गए, लेकिन वहां भी रुपये नहीं निकल सके। बाद में बदमाश उसे उचाना लेकर पहुंचे और एटीएम से 15 हजार रुपये निकाल लिए। बदमाशों ने महिपाल को उचाना में ही छोड़ दिया। पीड़ित ने टिटौली पुलिस चौकी में जीरो एफआईआर दर्ज कराई है। वहां से एफआईआर को सुखपुरा चौकी में भेज दिया गया है और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें