फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल प्रशासन की अर्जी पर आरोपी वकील सुदीप कलकल सहित चार को भेजा दूसरी जेल

Sun, 08 May 2016 02:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
वित्तमंत्री अभिमन्यु की कोठी में आगजनी मामले में जेल में बंद है सुदीप कलकल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी में आगजनी, लूटपाट और तोड़फोड़ करने के मामले में जेल में बंद आरोपी वकील सुदीप कलकल सहित चार अन्य आरोपियों को दूसरी जेल में भेज दिया गया। सुनारिया जेल प्रशासन की अर्जी के आधार पर कोर्ट ने उन्हें दूसरी जेल भेजने के आदेश दिए। देर रात सभी चारों आरोपियों को प्रदेश की दूसरी जेलों में भेज दिया गया। बता दें कि तीन दिन पहले कोर्ट में पेशी पर आए आरोपी वकील सुदीप कलकल और मनोज दूहन ने जेल के अंदर ही भूख हड़ताल की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन


जेल प्रशासन की ओर से कोर्ट में अर्जी लगाई थी कि हिंसा के आरोपी सुदीप कलकल, दिलावर सिंह, नरेंद्र बल्हारा और राहुल जेल के अंदर माहौल खराब कर रहे हैं। इनकी वजह से आरक्षण हिंसा में जेल के बंद आरोपी भी प्रभावित हो सकते हैं। इतना ही नहीं जेल में विभिन्न आपराधिक मामलों में आरोपी बंद हैं। इस वजह से सुदीप कलकल एवं अन्य आरोपियों की जान को भी खतरा हो सकता है। फिर कोर्ट ने मामले में सुदीप कलकल को यमुनानगर, नरेंद्र बल्हारा को अंबाला, राहुल को कुरुक्षेत्र और दिलावर को फरीदाबाद जेल भेजा गया है। जेल के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार सभी को देर रात अन्य जेलों में भेज दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें