अमित के चाचा राजनारायण पंघाल ने बताया कि अनिल कोच शिक्षा विभाग में डीपी के पद पर कार्यरत है। साथ ही एमडीयू में कोचिंग कराते हैं। उनके दो बच्चे हैं। मंगलवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे बड़ा बेटा अंगद अपने तीन दोस्तों के साथ झज्जर रोड पर गया था, जहां पर वे मुख्य सड़क से सुनारिया गांव की तरफ जवाहर लाल नेहरू कैनाल में नहाने लगे।
रोहतक में अंतर्राष्ट्रीय बाॅक्सर अमित पंघाल के कोच अनिल का बेटा 17 वर्षीय अंगद मंगलवार को झज्जर रोड पर जवाहर लाल नेहरू कैनाल में डूब गया। वह तीन दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया था। पुलिस व परिजन खोताखोरों की मदद से उसे तलाश कर रहे हैं। अमित पंघाल ने भी डीसी से नहर का पानी कम कराने की मांग की है।
विज्ञापन
सुबह साढ़े 10 बजे दोस्तों के साथ गया था झज्जर रोड पर नहर में नहाने
अमित के चाचा राजनारायण पंघाल ने बताया कि अनिल कोच शिक्षा विभाग में डीपी के पद पर कार्यरत है। साथ ही एमडीयू में कोचिंग कराते हैं। उनके दो बच्चे हैं। मंगलवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे बड़ा बेटा अंगद अपने तीन दोस्तों के साथ झज्जर रोड पर गया था, जहां पर वे मुख्य सड़क से सुनारिया गांव की तरफ जवाहर लाल नेहरू कैनाल में नहाने लगे। दोस्तों ने पुलिस को बताया कि तेज बहाव के चलते अंगर का संतुलन बिगड़ गया और बाहर नहीं निकल पाया।
युवक को तलाश कर रहे हैं, अभी नहीं लगा पता
जवाहर लाल नेहरू कैनाल में एक युवक के डूबने की सूचना मिली है। युवक अंतरराष्ट्रीय बाॅक्सर अमित पंघाल के कोच अनिल का बेटा अंगद बताया जा रहा है। गोताखोरों की मदद से उसे तलाश किया जा रहा है।-एसआई प्रकाश चंद्र, कार्यकारी प्रभारी थाना शिवाजी कालोनी।