फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर से घर आया पति, झगड़ा कर फंदे पर लटकी पत्नी

Sat, 24 Oct 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
भाली आनंदपुर में दशहरा के दिन पति घर देरी से पहुंचा तो पत्नी के साथ उसका झगड़ा हो गया। इससे आहत पत्नी ने शुक्रवार सुबह घर में फंदा लगाकर जान दे दी। जब पति ने महिला का शव फंदे पर लटका देखा तो दरवाजा तोड़ उसे उतारा। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी का रहने वाला परिवार काफी समय से यहां रहता है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मैनपुरी का रहने वाला युवक काफी समय से अपनी पत्नी के साथ भाली आनंदपुर गांव में रहता था। युवक हलवाई की दुकान करता है और दशहरा होने के कारण बृहस्पतिवार को काफी देरी से घर पहुंचा। त्यौहार के दिन घर देरी से आने पर पत्नी के साथ उसकी कहासुनी हो गई और उसके बाद दोनों में झगड़ा हो गया। इस कारण ही उसकी पत्नी ने शुक्रवार सुबह को घर में कमरे के अंदर जाकर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव लटका हुआ देखकर पति ने शोर मचाया और कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचा। इसका पता चलने पर वहां आसपास के काफी लोग भी इकट्ठा हो गए। महिला के शव को नीचे उतारा गया। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसमें पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें