फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति पर प्रेमिका के साथ मिलकर खाने में जहर देने का आरोप

Sat, 18 Feb 2017 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महम थाना क्षेत्र के किशनगढ़ गांव की रहने वाली महिला ने अपने ही पति पर जहर देकर मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  बहुअकबर निवासी महिला ने बताया कि जून 2004 में उसकी शादी किशनगढ़ के एक युवक के साथ हुई थी।
विज्ञापन


महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति के पड़ोस में रहने वाली एक महिला से अवैध संबंध है। विरोध के बाद भी दोनों ने मिलना-जुलना बंद नहीं किया। कई दिन पहले महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ देख लिया था, जिसका उसने विरोध किया। आरोप लगाया कि इसके बाद महिला के पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर धोखे से खाने में जहर दे दिया। हालत बिगड़ने पर पड़ोसियों ने महिला को पीजीआई में भर्ती कराया। पता चलने पर मायके पक्ष के लोग भी पीजीआई में आ गए। हालत में सुधार के बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उधर, जांच अधिकारी एएसआई हरेंद्र का कहना है कि बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। जल्दी ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

कनपटी पर पिस्टल सटाकर पूर्व फौजी से लूटपाट

रोहतक। कलानौर के वार्ड नंबर 12 के रहने वाले पूर्व फौजी के साथ खेत से लौटते समय बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर पूर्व फौजी के साथ मारपीट भी की गई। पूर्व फौजी जियालाल ने बताया कि वीरवार को वह अपनी एक्टिवा लेकर खेतों में गए थे। वापस लौटते समय पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन


इसी बीच एक तीसरा बदमाश भी वहां आ गया। तीनों ने पिस्टल सटाकर पूर्व फौजी से सोने की दो अंगूठी लूट ली और एक्टिवा की चाबी लेकर फरार हो गए। जांच अधिकारी एसआई हरिओम ने बताया कि पूर्व फौजी की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें