फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव मैरिज कर पत्नी की हत्या करने वाले पति और दोस्त को उम्रकैद

Wed, 20 Jan 2016 02:27 AM IST
अमर उजाला रोहतक / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत में चले अभियोग के अनुसार नवनीत दिल्ली स्थित एक जींस फैक्ट्री में काम करता था। यहां काम करते हुए नवनीत की जगतपुरी निवासी खुशबू उर्फ महक से जान पहचान हो गई। दोनों ने 10 अगस्त 2011 को गुड़गांव के एक मंदिर में लव मैरिज कर ली और दिल्ली में रहने लगे। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई। 25 सितंबर 2012 को महक लापता हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने जगतपुरी थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज करवाया। केस दर्ज होने के अगले दिन टिटौली गांव के रजवाहे सेे पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया। इसी दौरान पुलिस के पास दिल्ली से खुशबू की गुमशुदगी की रिपोर्ट आ गई थी। खुशबू के परिजनों से संपर्क कर शव की शिनाख्त करवाई गई। मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नवनीत और उसके साथी संजय के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया।

बेदर्दी से की गई थी हत्या

आरोपियों ने बेदर्दी से खुशबू की हत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि आरोपियों ने तेजधार हथियार से पीड़िता की नाक, गाल और शरीर के कई हिस्से काट रखे थे। उस पर बियर की बोतल से भी हमला किया गया था। पीछा छुड़ाने के लिए शव को रजवाहे में फेंक दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें