फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमांशु हत्याकांड: पिता बोले- दो दिन पहले वैश्य लॉ कॉलेज रोहतक में लिया था दाखिला, बेटे का सपना रहा अधूरा

Tue, 29 Aug 2023 01:11 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक के लाखनमाजरा के हिमांशु हत्याकांड में पिता हरदीप राठी का कहना है कि उसे पुलिस की बात पर विश्वास नहीं हो रहा है। हिमांशु बेहद शरीफ किस्म का लड़का था। अगर में मैं उसे 500 रुपये देता तो 100 रुपये बचते तो वह भी वापस लाकर देता था। 12वीं के बाद वह वकील बनना चाहता था।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के लाखनमाजरा के हिमांशु हत्याकांड के आरोपी को एसआईटी मंगलवार को कोर्ट में पेश करेगी। इसके बाद तय हो सकेगा कि वारदात में कोई अन्य आरोपी भी है या नहीं। पुलिसिया जांच में अब तक सामने आया है कि मृतक व आरोपी ऑनलाइन गेम खेलते थे। गेम में हार के बाद दोनों के बीच झगड़ा हो गया, जो वारदात की वजह बनी। 

विज्ञापन


पुलिस के खुलासे व जांच पर उसे विश्वास नहीं- पिता
वहीं, मृतक हिमांशु के पिता हरदीप राठी का कहना है कि उसे पुलिस की बात पर विश्वास नहीं हो रहा है। हिमांशु बेहद शरीफ किस्म का लड़का था। अगर में मैं उसे 500 रुपये देता तो 100 रुपये बचते तो वह भी वापस लाकर देता था। 12वीं के बाद वह वकील बनना चाहता था। एक जुलाई को वैश्य लॉ कालेज रोहतक में दाखिला लिया था। छह 6 जुलाई से उसे कॉलेज में जाना था, लेकिन तीन जुलाई को ही वह लापता हो गया। अब कहा जा रहा है कि उसकी लाखनमाजरा के ही युवक ने हत्या कर दी। पुलिस के खुलासे व जांच पर उसे विश्वास नहीं हो पा रहा है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
पुलिस के मुताबिक लाखनमाजरा निवासी हरदीप ने शिकायत दी थी कि उसका साढ़े 17 साल बेटा हिमांशु 3 अगस्त को करीब साढ़े पांच बजे घर से गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन उसे तलाश नहीं कर सकी। नहर के पास एक नर कंकाल मिला, जिसे हिमांशु का माना जा रहा है। पुलिस ने हड्डियों को डीएनए जांच के लिए लैब भेजा हुआ है।
विज्ञापन


साथ ही लाखनमाजरा के ही एक युवक को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया था, जिसने पूछताछ में खुलासा किया है कि उसका ऑनलाइन गेम में हार के बाद पैसे के लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ। झगड़े में हिमांशु की खेतों के अंदर सुनसान एरिया में गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या तीन अगस्त की शाम को ही की गई, जबकि कंकाल अब 18 दिन बाद मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें