फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हॉटस्पॉट ऑन न करने पर पत्नी को मार डाला, तेजधार हथियार से कई वार कर काटा

Wed, 31 Jul 2024 03:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक में पति ने रेखा की हत्या इंटरनेट शेयर न करने पर कर दी थी। पुलिस ने आरोपी पति अजय को गिरफ्तार किया है। पति की निशानदेही पर पुलिस ने धारदार हथियार बरामद किया है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजन को शव सौंप दिया है। मायके वालों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। 
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में इस बात के लिए पति ने पत्नी की हत्या कर दी, क्योंकि पत्नी ने अपने मोबाइल फोन का इंटरनेट हॉटस्पॉट शेयर करने से मना कर दिया। थाना बहु अकबरपुर के मदीना गांव में हुए रेखा हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने जिस हथियार से पत्नी की हत्या की थी वह भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी पति अजय से कई हथियार मिले हैं। पुलिस ने आरोपी को घर के पास से ही गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


बहु अकबरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार दोपहर को मदीना गांव में रेखा की हत्या कर दी गई थी। रेखा के भाई राजेश ने बहन की हत्या का आरोप उसके पति अजय और ससुर पर लगाया था। पुलिस ने अजय को मंगलवार को ही हिरासत में ले लिया था।

आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि पत्नी के मोबाइल इंटरनेट हॉटस्पॉट शेयर न करने पर उसे गुस्सा आ गया। इसके बाद उसने हथियार से वार कर पत्नी रेखा की हत्या कर दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि घटना के समय रेखा घर का काम कर रही थी। आरोपी अजय भी घर पर ही मौजूद था। इस दौरान अयज ने रेखा से थोड़ी देर के लिए इंटरनेट हॉटस्पॉट शेयर करने की बात कही थी, लेकिन रेखा ने हॉटस्पॉट शेयर करने से मना कर दिया। इसी बात पर अजय भड़क गया और उसने रेखा को मौत के घाट उतार दिया। 

थाना प्रभारी ने बताया कि अजय को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार बरामद कर लिया है।  उधर, रेखा के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव मायके वालों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें