फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में छात्रा का अपहरण: आरोपियों की हुई पहचान, DSP के नेतृत्व में SIT गठित, SP बोले- जल्द किया जाएगा काबू

Fri, 16 Dec 2022 10:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

छात्रा की सहेली ने परिजनों को फोन कर घटना से अवगत कराया। तो वे गांव से रोहतक पहुंचे और पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। तभी से पुलिस छात्रा की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में जाट किशोरी कॉलेज के गेट से शुक्रवार सुबह दिनदहाड़े छात्रा के अपहरण के मामले में आरोपियों की पहचान हो गई है। इसकी जानकारी एसपी ने दी है। रोहतक एसपी उदय सिंह मीना ने कहा कि डीएसपी यशपाल के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। पुलिस की टीमें लगातार छापा मार रही हैं। जल्द उनको काबू कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार सुबह कार सवार तीन युवक छात्रा का अपहरण करके ले गए। एक युवक पिस्तौल लिए हुए था। छात्रा की सहेली से सूचना पाकर परिजन रोहतक पहुंचे और सिविल लाइन थाने में केस दर्ज कराया। देर शाम तक पुलिस छापामार कार्रवाई में जुटी थी, लेकिन अपहरणकर्ताओं का सुराग नहीं लग सका था। 

पुलिस के मुताबिक एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि उसकी 20 वर्षीय बेटी जाट किशोरी कन्या कॉलेज के अंतिम वर्ष की छात्रा है। हर रोज की तरह सुबह अपनी दो सहेलियों के साथ घर से कॉलेज आई थी। तीनों सुबह सात बजे घर से चली और साढ़े 8 बजे के करीब कॉलेज के गेट पर पहुंची।
विज्ञापन


तभी एक कार से तीन युवक उतरे। उनमें से एक युवक के पास हथियार था। तीनों छात्रा का अपहरण करके कार में बैठाकर ले गए। छात्रा की सहेली ने उसे फोन किया। वह गांव से रोहतक पहुंचा और पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। तभी से पुलिस छात्रा की तलाश कर रही है।

जाट किशोरी कॉलेज के सामने से छात्रा का अपहरण करने के आरोपियों की पहचान हो गई है। जांच में पता चला है वे पहले से छात्रा को जानते हैं। डीएसपी यशपाल के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। पुलिस की टीमें लगातार छापा मार रही हैं। जल्द उनको काबू कर लिया जाएगा। - उदय सिंह मीना, एसपी रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें