फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: रोहतक में दिनदहाड़े छात्रा का अपहरण, जाट किशोरी कॉलेज के गेट से रिवाल्वर दिखाकर कार में ले गए

Fri, 16 Dec 2022 03:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक

सार

छात्रा दो सहेलियों के साथ सुबह साढ़े आठ बजे कॉलेज आई थी। पुलिस छापेमारी में जुटी है। कार सवार युवक छात्रा को साथ ले गए। अपहरणकर्ताओं का अब तक सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में जाट किशोरी कॉलेज के गेट से दिनदहाड़े शुक्रवार सुबह कार सवार तीन युवक छात्रा का अपहरण करके ले गए। युवक पिस्तौल लिए हुए था। छात्रा की सहेली से सूचना पाकर परिजन रोहतक पहुंचे और सिविल लाइन थाने में केस दर्ज कराया। दोपहर तक पुलिस छापेमारी में जुटी थी, लेकिन अपहरणकर्ताओं का सुराग नहीं लग सका था।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक एक व्यक्ति ने शिकायत दी है कि उसकी 20 वर्षीय बेटी जाट किशोरी कन्या कॉलेज के अंतिम वर्ष की छात्रा है। हर रोज की तरह सुबह अपनी दो सहेलियों के साथ घर से कॉलेज आई थी। तीनों सुबह सात बजे घर से चली और साढ़े 8 बजे के करीब कॉलेज के गेट पर पहुंची।

तभी एक कार से तीन युवक उतरे। उनमें से एक युवक के पास हथियार था। तीनों छात्रा का अपहरण करके कार में बैठाकर ले गए। छात्रा की सहेली ने उसके पिता को फोन किया। वह गांव से रोहतक पहुंचा और पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। तभी से पुलिस छात्रा की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें