फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई के बर्निंग कोल और केमिकल से जलाया गया हरियाणा

Sat, 05 Mar 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में उपद्रव के बाद शुरू हुई जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है। उस खुलासे से यह साफ होता दिख रहा है कि जाट आरक्षण आंदोलन की आड़ में उपद्रव कराने की साजिश पहले ही रच दी गई थी। जाट आरक्षण आंदोलन के बाद उपद्रव में आगजनी के लिए दुबई के बर्निंग कोल (ज्वलनशील कोयला) और चाइना मेड केमिकल का इस्तेमाल किया गया है। इसके सहारे ही रोहतक समेत कई जिलों में आगजनी हुई है।
विज्ञापन

 जिन जगहों पर आगजनी की गई है, उनमें से कई जगह पर बर्निंग कोल और केमिकल के खाली पैकेट मिले हैं। रोहतक में मिले ऐसे पैकेटों को विधायक ने हाईकमान को सौंपा है। इस पर सीएम और वित्तमंत्री ने खुद संज्ञान लिया है और उनकी जांच शुरू करा दी है।
रोहतक समेत कई जगह आगजनी में ऐसा ज्वलनशील कोयला और केमिकल का इस्तेमाल किया गया है जो दुबई और चीन मेड है। उस कोयले और केमिकल के सहारे ही दुकानों, शोरूम, फैक्ट्री, वाहनों और सरकारी कार्यालयों को जलाया गया है। यह खुलासा भी किसी आम आदमी ने नहीं किया है, बल्कि प्रदेश के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने अभी तक की जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर किया है। 
विज्ञापन

वित्तमंत्री के अनुसार जिन जगहों पर आगजनी की घटनाएं हुई हैं, उनमें से कई जगह दुबई मेड बर्निंग कोल और चाइना मेड केमिकल के खाली पैकेट मिले हैं। इस बर्निंग कोल और केमिकल को काफी खतरनाक बताया जा रहा है। इनमें आग लगाकर दुकान या अन्य किसी बिल्डिंग में फेंक दिया जाए तो वह पूरी तरह जलकर राख हो जाता है। भाजपा विधायक मनीष ग्रोवर ने वह पैकेट खुद सीएम मनोहर लाल खट्टर को सौंपे हैं और उस समय वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु भी साथ थे। सीएम ने इसे संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू करा दी है। 
बाहर से आए थे उपद्रवीवित्तमंत्री ने खुलासा किया कि कुछ ऐसे फोन नंबर अभी तक की जांच में ट्रेस हुए हैं जो उपद्रव के दौरान ही हरियाणा के कई जिलों में दूसरे प्रदेशों से आए। उपद्रव करने के बाद वह वापस चले गए। इससे सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि जब हरियाणा में आने के सभी रास्ते जाम थे तो उनकी गाड़ियां रोहतक या अन्य जिलों तक कैसे पहुंची? इसके अलावा कई जगहों पर जिस तरह से पेट्रोल बम बनाकर इस्तेमाल किया गया है, उसमें भी पेशेवर उपद्रवियों को माना जा रहा है। 
इस तरह के खुलासे के बाद सरकार हर सवालों के जवाब जांच में ढूंढने का प्रयास कर रही है। सरकार को अंदेशा है कि कहीं ये किसी बड़ी राजनीतिक साजिश तो नहीं।

जहां भी आगजनी हुई है उनमें से कई जगहों पर दुबई मेड बर्निंग कोल और चाइना मेड केमिकल के खाली पैकेट मिले हैं। उन पैकेट को विधायक मनीष ग्रोवर ने सीएम को सौंपा है। जांच शुरू हो गई है। कुछ संदिग्ध लोग गाड़ियों से हरियाणा में आए थे। उनके मोबाइल नंबर भी ट्रेस किए जा रहे हैं। इससे साफ है कि यह सब एक बड़ी साजिश थी।- कैप्टन अभिमन्यु, वित्तमंत्री
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें