फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: जजपा की कलानौर हलका अध्यक्ष संतोष अहलावत से मांगी 10 लाख की रंगदारी, रात को फोन करके दी धमकी

Fri, 10 Jun 2022 09:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

संतोष अहलावत को रात को फोन करके धमकी दी कि पैसे का इंतजाम नहीं किया तो जान से मार देगा। कहा कि चाहे घर बेचकर पैसे दे। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में जिले में जननायक जनता पार्टी की कलानौर हलके की अध्यक्ष संतोष अहलावत से अज्ञात युवक ने फोन करके 10 लाख की चौथ मांगी है। साथ में धमकी दी है कि चाहे घर बेचकर पैसे दे, नहीं तो जान से मार देगा। इस संबंध में सिटी थाने में जबरन वसूली व धमकी का केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक संतोष अहलावत ने दी शिकायत ने बताया कि वह परिवार सहित शास्त्री नगर में रहती है। 8 जून की रात को करीब 12 बजे अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले युवक ने कहा कि 10 लाख का बंदोबस्त कर दीजिए, जब उसने पैसे देने में असमर्थता जताई तो युवक ने कहा चाहे घर बेचकर पैसे दो। साथी ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस साइबर सेल की भी मदद ले रही है।
 

पुलिस ने संतोष अहलावत की शिकायत पर जबरन वसूली और धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। साइबर सेल की मदद से जांच पड़ताल कर रहे हैं। - इंस्पेक्टर  देशराज, प्रभारी सिटी थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें