न्यू राजेंद्र कॉलोनी में पड़ोसी के घर में मोबाइल चार्जर देने गई युवती के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी।
महिला थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर उसके पड़ोसी युवक के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली।
लेकिन एफआईआर दर्ज होने के एक दिन बाद ही युवती थाने में अपने बयान से मुकर गई। दोनों पक्षों ने थाने में शपथपत्र जमा कर दिये।
दरअसल पुलिस को दी शिकायत में कॉलोनीवासी 18 वर्षीय युवती ने बताया था कि वह मोबाइल चार्ज करने के लिए पड़ोसी से चार्जर लेकर आई थी।
मोबाइल चार्ज होने पर युवती घर में चार्जर को वापस देने गई। इस पर घर में एक युवक मौजूद था। युवती का आरोप था कि युवक ने घर में अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की।
युवती की शिकायत पर महिला थाने में केस दर्ज किया गया। अगले ही दिन युवती के परिजन थाने में पहुंच गए। यहां युवती अपने बयान से मुकर गई। युवती ने पुलिस को कहा कि गलतफहमी के चलते सारा कुछ हुआ था। फिर दोनों पक्ष की ओर से थाने में शपथपत्र दिए गए। पुलिस ने एफआईआर कैंसिंल करने की तैयारी कर ली है।