महिला पुलिस ने मनचलों पर शिकंजा कसना शुरू किया तो अब आरोपियों ने महिला हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके ड्यूटीरत महिला पुलिस कर्मियों को परेशान करना शुरू कर दिया।
ऐसा ही एक मामला सामने आया है। एक मनचले ने महिला हेल्पलाइन पर ड्यूटी कर रही महिला कांस्टेबल को बुधवार रात को लगातार फोन करके परेशान किया।
आरोपी ने महिला पुलिसकर्मी से कई बार अश्लील बात भी की। आरोपी के लगातार फोन आने के बाद पुलिस ने संबंधित मोबाइल नंबर को साइबर सेल में भेज दिया है। महिला हेड कांस्टेबल बनिता ने बताया कि संबंधित नंबर की लोकेशन निकाली जा रही है। महिला थाने में अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़ और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।