फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन पहले हुई पत्नी की हत्या, अब फौजी पति का मिला शव

Mon, 30 Jan 2017 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी फरीदाबाद डिपो की बस में मिला फौजी का शव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नए बस स्टैंड पर खड़ी फरीदाबाद डिपो की रोडवेज बस में संदिग्ध अवस्था में एक शव मिलने से हड़कंप मंच गया। मौके पर पुलिस को बुलाया गया। जांच में पता चला कि शव लेह लद्दाख में तैनात फौजी सुनील राठी का है। पुलिस ने आशंका जताई है कि फौजी ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। हालांकि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। वहीं पांच दिन पहले लाखनमाजरा स्थित घर में फौजी की पत्नी की किसी ने हत्या कर दी थी। पुलिस अभी तक महिला के हत्यारों को ट्रेस नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह सूचना मिली कि नया बस स्टैंड पर खड़ी एक बस में व्यक्ति का शव पड़ा है। मृतक के पास मिले सामान की पड़ताल की तो मृतक की पहचान लाखनमाजरा के वार्ड नंबर तीन निवासी सुनील राठी के रूप में हुई। सुनील के पास से मिले सेना के दस्तावेजों से पता चला कि वह फिलहाल लेह लद्दाख में तैनात था। नया बस स्टैंड चौकी इंचार्ज जय भगवान का कहना है कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि फौजी ने आत्महत्या की है। हालांकि पुलिस को आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम के बार विसरा को जांच के लिए भेज दिया गया है।

25 जनवरी को हुई थी पत्नी की हत्या

25 जनवरी को अज्ञात बदमाशों ने निक्कू  पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। पुलिस अभी तक निक्कू  की हत्या को ब्लाइंड मर्डर ही मान रही है।
 
पत्नी की हत्या के समय नहीं मिली थी छुट्टी

पत्नी की हत्या के समय सुनील को छुट्टी नहीं मिली थी। गणतंत्र दिवस के चलते 27 जनवरी को उन्हें छुट्टी की मंजूरी मिली। इसी के चलते वह छुट्टी लेकर घर आ रहा था। पुलिस को मृतक के पास से शराब की बोतल भी मिली है। जबकि परिजनों का दावा है कि उनके परिवार में कोई भी शराब नहीं पीता है। साथ ही बैग में पानी की बोतल भी मिली। परिजनों ने फौजी की हत्या की आशंका जाहिर की है। इस मामले में पुलिस से जांच की मांग की है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ पहुंचकर किया था परिजनों को फोन

सुनील शनिवार रात को चंडीगढ़ पहुंच गया था। यहां आने के बाद उसने परिजनों के पास कॉल कर जानकारी दी थी। साथ ही कहा कि वह रविवार सुबह घर पहुंच जाएगा। सुनील 15 जनवरी को अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए लाखनमाजरा घर आया था। शादी के बाद वह 18 जनवरी को वापस ड्यूटी पर चला गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें