फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखनमाजरा एसएचओ के पिता और साइंटिस्ट के घर चोरी

Mon, 18 Jul 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
बेखौफ हुए चोर - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
बेखौफ चोरों ने अब पुलिस अधिकारियों के घरों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार रात सूर्या कॉलोनी स्थित लाखनमाजरा थाना एसएचओ के पिता और एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से रिटायर्ड चीफ साइंटिस्ट के प्लॉट में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने प्लॉट में बने कमरों से नगदी सहित गद्दा, चादर और कंबल तक ले गए। शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हिसार के हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड चीफ साइंटिस्ट डॉ. बलबीर सिंह सांगवान ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि कई साल पहले दोस्त झज्जर लडैन निवासी बिजली बोर्ड से रिटायर्ड चेयरमैन राजरूप जाखड़ के साथ सूर्या कालोनी में एक प्लॉट खरीदा था। राजरूप जांखड़ लाखनमाजरा थाना प्रभारी नवीन के पिता है। प्लॉट पर बने दो कमरों में करीब दो सप्ताह पहले बलबीर और अन्य लोग गए थे। अचानक कुछ काम होने की वजह से उन्होंने कमरे के अंदर लगे बैड के गद्दे के नीचे 10 हजार रुपये रख दिए। चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर कमरे में गए और वहां से नगदी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। पड़ोसियों ने वारदात के बारे में बलबीर सिंह को जानकारी दी। इसके बाद वह शनिवार को प्लाट पर पहुंचे। फिर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें