फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में बंधक बनी सास, पुलिस ने बाहर निकाला, परिजनों ने बताया मानसिक बीमार

Fri, 29 Jul 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
आदर्श कॉलोनी में बंद घर में 6 महीने से सास को बंधक बनाने की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आदर्श नगर कॉलोनी स्थित एक प्लाट में एक सास को बंधक बनाकर रखने की शिकायत पर पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम को छापा मारा। शिकायतकर्ता ने शिकायत दी थी कि बुजुर्ग महिला को उसकी बहू ने 6 माह से बंधक बना रखा है। महिला थाना पुलिस टीम छापा मारने पहुंची तो वहां प्लाट पर ताला लटका मिला और एक वृद्ध महिला को अंदर बंद किया हुआ था। पुलिस ने उस महिला की बहू और अन्य परिजनों को मौके पर बुलाने के बाद उसे बाहर निकलवाया। परिजनों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार है और उसके साथ कोई हादसा न हो जाए, इस कारण गेट पर ताला लगाकर रखते हैं। पुलिस ने मामले में जांच की बात कही तो परिजनों ने महिला को अपने ही साथ रखने की बात कही और उसे साथ लेकर घर चले गए।
विज्ञापन


जनवादी महिला मोर्चा की पदाधिकारी रामकली को पता चला कि आदर्श नगर में एक प्लाट में 80 वर्षीय महिला को बहू ने बंधक बनाकर रखा हुआ है। इसकी जानकारी मिलने पर वह अन्य पदाधिकारियों के साथ वहां पहुंची तो प्लाट पर ताला लटका मिला और बुजुर्ग को अंदर बंद पाया। प्लाट के अंदर बने एक कमरे में महिला समय काट रही थी। वहां से पदाधिकारी रामकली ने एसपी राकेश आर्य को फोन करके मामले की पूरी जानकारी दी। इस पर एसपी ने महिला थाना एसएचओ गरिमा को टीम सहित मौके पर जाने को कहा ताकि पूरी स्थिति साफ हो सके। एसएचओ अन्य पुलिस कर्मियों को लेकर आदर्श नगर में पहुंची, जहां महिला के परिजनों को बुलाकर ताला खुलवाया गया और महिला को बाहर निकाला गया।

परिजनों ने बताया कि  बुजुर्ग मानसिक रूप से कमजोर है और इस कारण ही उसे अंदर रखकर बाहर से ताला लगाया जाता है। ताकि वह बाहर न निकल सके। बाहर निकलने से सड़क पर कोई हादसा हो सकता है। एसएचओ गरिमा ने महिला से बातचीत की और उससे खाने व परेशान करने के बारे में पूछा। बुजुर्ग ने उसे चाय व खाना दिया जाता है। लेकिन उसने यह भी बताया कि उसे अंदर बंद करके रखा जाता है और बाहर नहीं निकाला जाता है। उसे काफी समय से इस तरह ही ताले के अंदर रखा जा रहा है। पुलिस ने उसकी बहू से बातचीत की तो उसने भी अपनी सास को मानसिक बीमार बताया और इस कारण ही अंदर रखने की बात कही। हालांकि यह मामला देर शाम सुलझा दिया गया और परिजन उस महिला को अपने साथ घर में रखने के लिए तैयार हो गए। पुलिस के सामने ही वे बुजुर्ग को अपने साथ घर लेकर चले गए और उसकी पूरी देखभाल करने की बात कहने लगे।  
विज्ञापन


आदर्श नगर में एक वृद्ध महिला को मकान में बंधक बनाकर रखने की सूचना मिली थी। मैं खुद वहां गई थी और बुजुर्ग से बातचीत की। उसने बताया कि उसे खाना व चाय दी जाती है। लेकिन यह भी गलत है कि उसे बंद करके रखा जाता है। बाद में परिजन उसे अपने साथ ही घर में रखने की बात कहने लगे और उसे अपने साथ ही लेकर चले गए।
विज्ञापन

गरिमा, एसएचओ महिला थाना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें