फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगला साहिब गुरुद्वारा के प्रधान के घर सीबीआई का छापा, कागजात ले गई टीम

Sat, 05 Mar 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
विज्ञापन
छापा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बंगला साहिब गुरुद्वारा के प्रधान डोली के घर शुक्रवार को सीबीआई टीम ने छापा मारा। टीम ने इससे पहले डोली के दिल्ली स्थित होटल को भी खंगाला। सीबीआई के सात अधिकारियों की टीम ने रोहतक स्थित डोली के घर का गेट बंद करके साढ़े चार घंटे तक छानबीन की। पूरी पड़ताल के बाद सीबीआई टीम प्रधान डोली और उनके घर में मिले दस्तावेज भी अपने साथ ले गई। प्रधान डोली दिल्ली में बैंक से लोन लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा करने वाली फर्म के गारंटर रहे हैं और उसी मामले में यह कार्रवाई हुई। हालांकि डोली को पूछताछ के बाद शाम को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


माता दरवाजा स्थित बंगला साहिब गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान अवतार सिंह कोचर उर्फ डोली का प्रताप मोहल्ले में घर है। यहां शुक्रवार सुबह दिल्ली से सीबीआई टीम पहुंची, जिसमें एक महिला समेत सात अधिकारी शामिल थे। टीम ने घर में सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर दो बजे तक करीब साढ़े चार घंटे छानबीन की। जब तक टीम छानबीन करती रही, घर का गेट भी बंद रखा गया और किसी बाहरी आदमी को अंदर नहीं जाने दिया गया।

घर में साढ़े चार घंटे तक सभी कागजातों की छानबीन की गई और वहां से काफी कागजात कब्जे में लिए गए। सीबीआई की टीम दोपहर को यहां से वापस जाते समय प्रधान अवतार सिंह डोली और कुछ कागजात भी साथ लेकर गई। हालांकि पूछताछ के बाद शाम को डोली को छोड़ दिया गया। सीबीआई टीम ने रोहतक आने से पहले दिल्ली स्थित उनके कोचर होटल पर भी छापा मारा था और सीबीआई टीम के किसी भी अधिकारी ने पत्रकारों से बातचीत नहीं की। 
विज्ञापन


मैं भी गारंटर था, इसी कारण आई सीबीआई : डोली
इस बारे में प्रधान डोली का कहना है कि दिल्ली के करोलबाग में कपड़े एक्सपोर्ट करने वाली एक फर्म है। जिसने पांच साल पहले बैंक से करोड़ों रुपये का लोन लिया था। लोन को लेने में बड़ा फर्जीवाड़ा किया गया। उस फर्म के एक बैंक खाते में वह गारंटर थे और इस कारण ही सीबीआई ने उन सभी के यहां छापेमारी शुरू की है जो किसी भी तरह से उस फर्म से जुड़े थे। उनके अनुसार सीबीआई की टीम ने घर आकर व्यापार और बैंक संबंधी कागजों को देखा और उनको छानबीन के लिए अपने साथ लेकर गए हैं। उनको भी टीम अपने साथ लेकर गई थी और उनको पूछताछ के बाद शाम के समय छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें