हरियाणा के रोहतक जिले के गांव कबूलपुर में मंगलवार को कर्ज से तंग पिता ने अपने चार बच्चों को जहरीला पदार्थ दे दिया। गंभीर हालत में उनको पीजीआई में दाखिल कराया गया, जहां तीन बच्चों की मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
दोपहर को सुनील घर आ गया। आरोप है कि उसने चारों बच्चों को जहरीला पदार्थ दे दिया और मौके से फरार हो गया। जैसे ही परिवार के दूसरे लोगों को पता लगा, वह बच्चों को लेकर पीजीआई पहुंचे। उपचार के दौरान निशिका और दीक्षा और देव ने दम तोड़ दिया। जबकि हिना उपचाराधीन है।
पति के खिलाफ हत्या मामला दर्ज, जज के सामने हुए बयान दर्ज
दो बच्चों की मौत की सूचना पाकर पुलिस पीजीआई पहुंची, जहां जज के सामने आठ साल की बेटी हिना, उसकी मां सुमन व चाचा सुरेंद्र के बयान दर्ज करवाए गए। साथ ही देर रात सुमन के बयान पर आरोपी पति सुनील के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। पत्नी ने बताया कि आरोपी ने कॉल करके कहा था कि उसने बच्चों को जहर दे दिया है। अब खुद मरने जा रहा है। उसका पति कर्ज के चलते परेशान रहता था। बयानों में आठ साल की बेटी ने बताया कि उसके पिता ने दांत साफ करने का पाउडर कहकर जहरीला पदार्थ दिया।