फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: बरात रवाना होने से पहले दूल्हा पहुंचा जेल, नाबालिग का किया था उत्पीड़न, अब गर्भवती होने पर खुलासा

Sat, 17 Dec 2022 11:04 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

पीड़िता के परिजनों ने 14 दिसंबर को महिला थाने में शिकायत दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल की। इसी बीच सूचना मिली कि आरोपी की शादी होने वाली है।
विज्ञापन
arrest symbol - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरात रवाना होने से पहले पुलिस ने दूल्हे को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर नाबालिग का यौन उत्पीड़न करने का आरोप था। दूल्हे ने पुलिस ने गुहार लगाई कि उसे शादी के बाद गिरफ्तार किया जाए, लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी।

विज्ञापन


महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रमिला ने बताया कि शहर की एक कालोनी की 17 साल की लड़की ने शिकायत दी थी कि उसके पड़ोस में झज्जर जिले का युवक किराये पर रहता था। एक दिन परिवार के लोग घर से बाहर काम पर गए हुए थे। तभी आरोपी युवक तीन माह पहले घर में घुस आया। उस समय वह अकेली थी। आरोपी ने उसे डरा धमकाकर गलत काम किया। धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। 

अब पीड़िता के परिजनों को पता चला कि वह गर्भवती हो गई है। उन्होंने 14 दिसंबर को महिला थाने में शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल की। इसी बीच सूचना मिली कि आरोपी की शादी होने वाली है। तत्काल पुलिस झज्जर पहुंची और आरोपी को बरात रवाना होने से एक दिन पहले गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में सुनारिया जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें