फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में बेखौफ बदमाश: फैक्टरी कर्मी पर हमला कर लूटा मोबाइल, घर जा रही महिला का पर्स छीना

Sat, 17 Dec 2022 10:35 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

रुचि रानी पैदल घर की तरफ जा रही थीं। जब वह घर के गेट पर पहुंची तो इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनके पास आए। युवकों ने अचानक उनके हाथ से पर्स झपट लिया और भाग गए।  
विज्ञापन
सोनीपत में हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से बदमाशों ने फैक्टरी कर्मी से मोबाइल लूटने के साथ ही महिला का पर्स छीन लिया। फैक्टरी कर्मी के साथ पैदल आए दे युवकों ने नुकीले हथियार से हमला कर लूटपाट की तो महिला का पर्स बाइक सवार छीनकर भाग गए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मूलरूप से बिहार के जिला अररिया के गांव असाहा फिलहाल प्रेम कॉलोनी निवासी ऐनुल अंसारी ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह राई क्षेत्र की फैक्टरी में काम करते हैं। वह शुक्रवार रात नौ बजे फैक्टरी से कमरे पर जा रहे थे। जब वह प्रेम कॉलोनी में पहुंचे तो इसी दौरान अचानक दो युवक उनके पास आए। युवकों ने उन्हें पकड़ लिया और पर्स व मोबाइल छीनने लगे। जिस पर उन्होंने विरोध कर दिया। विरोध करते ही एक युवक ने अपने साथी को राहुल नाम से पुकारते हुए कहा कि इसका मोबाइल छीन ले। साथ ही उन्होंने किसी नुकीले हथियार से हमला कर दिया। उन्हें घायल कर वह उनका मोबाइल लूटकर भाग गए। अंधेरा होने के कारण वह गलियों में भाग निकले। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वहीं गांव सबौली निवासी सुशील कुमार ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी रुचि रानी शुक्रवार को दिल्ली के नरेला गई थी। वह दोपहर बाद नरेला से आई थी। वह पैदल घर की तरफ जा रही थीं। जब वह घर के गेट पर पहुंची तो इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनके पास आए। एक युवक ने हेलमेट लगा रखा, दूसरा उसके पीछे बैठा था। युवकों ने अचानक उनके हाथ से पर्स झपट लिया और भाग गए। पर्स में तीन हजार रुपये, उनकी पत्नी का मोबाइल, आधार कार्ड, पहचान पत्र व अन्य कागजात थे। बाइक पर कोई नंबर प्लेट तक नहीं थी। जब वह घर पहुंचे तो उनकी पत्नी ने मामले से अवगत कराया। जिस पर पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने देर रात मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें