फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर विधवा से मारपीट कर शरीर पर रगड़ी लाल मिर्च

Tue, 09 May 2017 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
पाड़ा मोहल्ले में कुछ दबंगों ने सोमवार रात को एक विधवा पर उसके घर में घुसकर हमला बोल दिया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पाड़ा मोहल्ले में कुछ दबंगों ने सोमवार रात को एक विधवा पर उसके घर में घुसकर हमला बोल दिया। आरोपियों ने पहले तो विधवा से मारपीट की। इसके बाद महिला के आंख और शरीर के अन्य हिस्सों पर लाल मिर्च रगड़ दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में शिकायत दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि पाड़ा मोहल्ला में उसका घर है। महिला का बेटा किरयाना की दुकान करता है। सुबह पड़ोस का एक युवक गाली गलौज कर रहा था। इस पर महिला ने विरोध किया, इस पर आरोपी महिला से ही भिड़ गये। यहां पड़ोसियों ने बीच बचाव करके मामले को निपटा दिया। महिला का आरोप है कि शाम करीब छह बजे आरोपी अपनी पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में घुस गया। आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही आरोपी महिलाओं ने विधवा की आंखों में लाल मिर्च डाल दीं। फिर उसके शरीर पर मिर्च रगड़ दीं। आसपास के लोगों ने महिला को छुड़ाया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। फिर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद कालोनी वासी थाने पर पहुंचे। पुलिस द्वारा कार्रवाई में आना कानी करने पर कालोनी वासियों ने हंगामा कर दिया। बाद में पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू क ी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें