मंगलवार दोपहर 12 बजे इंदिरा कॉलोनी में एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों
में घूम रही थी। युवती अपनी बोली में आसपास के लोगों को कुछ बताने का
प्रयास कर रही थी, लेकिन कोई भी उसकी बात नहीं समझ सका। आसपास के लोगों ने
युवती को इंदिरा कॉलोनी पुलिस चौकी में भेज दिया।
पूछताछ के बाद चौकी पुलिस
ने युवती को महिला थाने में भेज दिया। महिला पुलिस के सामने युवती ने
टूटी- फूटी हिंदी बोलते हुए बताया कि एक सप्ताह पहले उसका असम से चार महिला
सहित एक युवक ने अपहरण कर लिया था। आरोपी उसे रोहतक ले आए और जबरन शादी
करवाने का प्रयास किया। युवती से मिले परिजनों के नंबर पर संपर्क किया गया।
परिजनों ने बुधवार को रोहतक आने की बात कही है। पुलिस ने बताया कि युवती
का भाई गुवाहटी पुलिस में कार्यरत है। फि लहाल पीड़िता को महिला आश्रम में
भेज दिया गया है।
युवती अपनी स्थानीय भाषा में बात कर रही
थी। इसलिए उसकी सारी बातें समझ में नहीं आई। न ही वह अपना सही पता बता सकी
है। उसके परिजनों को बुलाया गया है। बुधवार तक सारी स्थिति स्पष्ट हो
सकेगी।
एसएचओ गरीमा, महिला थाना, रोइतक।