फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन तक तीन टीमों ने खंगाली जेएलएन, नहर का पानी कम हुआ तो बोहर पुल के नीचे फंसा मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जेएलएन नहर में नहाते समय बहे जाट कॉलेज के बीएससी के छात्र का शव सातवें दिन बोहर पुल के नीचे फंसा मिला। नहर का पानी कम होने पर शव बरामद किया जा सका। इसको लेकर एक दिन पहले परिजनों ने हंगामा भी किया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। छात्र की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सात दिन तक तीन टीमों ने छात्र की तलाश नहर में की।
विज्ञापन

जींद के जुलाना निवासी 21 वर्षीय निशांत जाट कॉलेज का बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। 11 अप्रैल को जेलएलएन नहर में नहाते समय बह गया था। गोताखोरों ने भी छात्र को तलाश किया था मगर उसका कोई पता नहीं लग सका था। एनडीआरएफ की टीम ने भी छात्र को तलाश किया था मगर उसका कोई पता नहीं लग सका था। बुधवार को छात्र के शव को बोहर गांव के पास नहर से ही बरामद कर लिया गया।
लोगों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ हंगामा किया। आरोप था कि बार-बार मांग के बावजूद नहर का पानी कम नहीं किया गया। यदि नहर का पानी हादसे वाले दिन ही कम किया जाता तो शायद उसे जिंदा निकाला जा सकता था। मामले की शिकायत विभागीय अधिकारियों से भी करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें