फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्षी की हत्या करना चाहता था इनामी मंजित

विज्ञापन
विज्ञापन
विरोधी की हत्या करना चाहता था इनामी मंजीत
विज्ञापन

- शामलो कलां के जयभगवान से चली आ रही रंजिश
- पुलिस रिमांड पर लेकर इनामी से कर रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। मोखरा गांव में मिलन की हत्या करने वाले बदमाश मंजीत के निशाने पर शामलो कलां गांव का विरोधी जयभगवान था। जल्द ही उसे जयभगवान की हत्या करनी थी। मगर पुलिस की सक्रियता के चलते वह कामयाब नहीं हो सका था।
सीआईए-1 पुलिस ने गांव मोखरा के मिलन हत्याकांड में वांछित इनामी बदमाश मंजीत को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। मंजीत को हाल ही में जींद पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसे अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 7 जून को मोखरा गांव में मिलन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें इनामी मंजीत भी शामिल था। उस पर पचास हजार का इनाम था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईए-1 के सूत्रों ने बताया कि मंजीत ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। वह पकड़ा नहीं जाता तो शामलो कलां गांव के जयभगवान की हत्या करता। जयभगवान उसी के गांव का है। दोनों में जमीन को लेकर पुरानी रंजिश है। जयभगवान के आसपास पुलिस के चलते वह कामयाब नहीं हो सका। पुलिस अभी इनामी से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें