फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलाह का दिखावा करने वाले रोहतक के 12 लोगों के शस्त्र लाइसेंस रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर दिखाए हथियार तो हुए लाइसेंस रद्द
विज्ञापन


रोहतक के 12 लोगों के शस्त्र लाइसेंस रद्द, जींद के एक व्यक्ति का लाइसेंस रद्द करने के लिए डीसी को भेजी रिपोर्ट

- फेसबुक और अन्य सोशल साइटों पर शस्त्रों का दिखावा करने वाले 50 से अधिक लोग हैं पुलिस के राडार पर


अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
फेसबुक और अन्य सोशल साइटों पर हथियारों का दिखावा करने वाले 12 लोगों के शस्त्र लाइसेंस रद्द किए गए हैं। जबकि जींद के एक व्यक्ति के लाइसेंस को रद्द करने के लिए डीसी को रिपोर्ट भेजी गई है। पुलिस के राडार पर ऐसे 50 लोग है, जिनका ब्योरा पुलिस खंगाल रही है।

एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने लाइसेंसी शस्त्रों का फेसबुक और अन्य सोशल साइटों पर दिखावा करने वालों का ब्योरा तैयार कराने के निर्देश दिए थे, ताकि सुरक्षा की जगह दिखावे के लिए बनवाए गए शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराए जा सकें। एक सप्ताह पूर्व ही एसपी ने छह के लाइसेंस निरस्त करने को डीसी को रिपोर्ट भेजी थी, जिस पर लाइसेंस रद्द कर दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि फेसबुक पर शस्त्रों का दिखावा करने वाले रोहतक के 12 लोगों के शस्त्र लाइसेंस की रिपोर्ट डीसी को भेजी गई थी। सभी के शस्त्र लाइसेंस कैंसिल कर दिए गए हैं। इसके अलावा जींद के एक व्यक्ति के लाइसेंस को कैंसिल करने के लिए वहां के डीसी को रिपोर्ट भेजी गई है। एसपी का कहना है कि पचास लोग उनके रडार पर है। पुलिसकर्मियों को भी ऐसे लोगों पर निगरानी रखने के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें