फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में पशु चोरी और दिन में हथियारों की सप्लाई करता है वेस्ट यूपी का अंतर राज्यीय गिरोह

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। अंतर राज्यीय पशु चोरी करने वाले गिरोह के संबंध में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। रात में वेस्ट यूपी का पशु चोरी करने वाला गिरोह भैंस चोरी की वारदात को अंजाम देता है जबकि दिन में वेस्ट यूपी के अलावा हरियाणा प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हथियारों की सप्लाई की जाती है। दोनों समय वारदात में शामिल गिरोह के गुर्गे को दोगुने रुपये दिए जाते हैं। हालांकि दिन में वारदात करने वाले को रात में छुट्टी दे दी जाती है। सीआईए-1 की पूछताछ में हथियार सप्लायर और भैंस चोरी गिरोह के गुर्गे नफीस ने यह खुलासा किया। आरोपी के पास से तमंचा भी बरामद किया है। उसने बताया कि वह ऑर्डर पर तमंचा देने के लिए रोहतक आया था।
विज्ञापन

सीआईए -1 प्रभारी बिजेंदर कुमार भंडारी ओर एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अंतर राज्य पशु चोरी करने वाले गिरोह का गुर्गा है। कुछ समय पूर्व ही नफीस को हरियाणा पुलिस ने जेल भेजा था। एक माह पूर्व ही वह जमानत पर जेल से बाहर आया था। जमानत पर छूटने के बाद फिर से उसने पशु चोरी के अलावा हथियार सप्लाई करने शुरू कर दिए। उसने बताया कि गिरोह के गुर्गों को रात-दिन का काम बांटा हुआ है। जो रात में भैंस चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं वे दिन में हथियारों की सप्लाई नहीं करते। इसके लिए सभी को अलग-अलग जिम्मा सौंपा जाता है। गिरोह का सरगना मुजफ्फरनगर का बताया गया है। जिसे पकड़ने में वेस्ट यूपी के अलावा हरियाणा की पुलिस जुटी है।

हरियाणा के बदमाशों का मिल रहा संरक्षण
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है कि रोहतक के अलावा पानीपत, सोनीपत और अन्य जिले के बदमाशों का भी गिरोह को पूरा संरक्षण मिल रहा है। कई बार हथियार सप्लाई करने या फिर वारदात करने के बाद गिरोह के गुर्गे हरियाणा के बदमाशों के यहां पर ही शरण लेते हैं।
विज्ञापन


पशु चोरी करने वाले गिरोह के संबंध में अहम जानकारी हाथ लगी है, जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा जांच में सामने आया की गिरफ्तारी के तुरंत बाद ही जमानत पर छूटते ही गिरोह के गुर्गे फिर से वारदात को अंजाम देना शुरू कर देते हैं। - जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी रोहतक
विज्ञापन


गिरोह में इन स्थानों के बदमाश शामिल
पुलिस के अनुसार गिरोह में कैराना के अलावा भोरा कला शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, सहारनपुर, बिजनौर, बुलंदशहर, गाजियाबाद और मेरठ के बदमाश शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें