सैलरी मांगी तो बुलाया रूम पर, सरेआम महिला को जडे़ थप्पड़
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के एसआईएमएच में एक पुरुष कर्मचारी को सरेआम महिला ने थप्पड़ जड़ दिए। महिला का आरोप है कि पुरुष कर्मचारी से जब उसने वेतन की बात की तो उसे रूम पर आने को कहा। यही नहीं उसे सभी के समक्ष भला बुरा कहा। महिला ने अपनी शिकायत पीजीआईएमएस थाना में दी है।
एसआईएमएच में तैनात एक महिला कर्मचारी ने बताया कि सुबह उसने अपने सहयोगी कर्मचारी से जब सैलरी के बारे में पूछा तो उसने सीधा जवाब देने की बजाय उसे यह कहा कि उसे सैलरी की जरूरत ही क्या है। वह पिछले दो दिनों से अभद्र व्यवहार कर रहा था। मंगलवार को उसने फिर कहा कि सैलरी का क्या करेगी, रूम पर चल सैलरी दे दूंगा। इसके बाद जब कहासुनी हुई तो उसे थप्पड़ जड़ दिए और फिर वह गंदी गालियां देने लगा। इसकी शिकायत थाने में दी है। पुलिस ने कहा है कि वह कर्मचारी से बात करेगी और जांच के बाद कार्रवाई करेगी।