फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन स्नेचिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
एक बाइक सवार ने दो घंटे में की चार वारदात, 3.86 लाख की चेनें तोड़ीं
विज्ञापन

- दो जगह सीसीटीवी में कैद, वीटी के बाद अलर्ट हुई पुलिस

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एक बाइक सवार बदमाश बुधवार को शहर की पुलिस पर भारी पड़ गया। उसने दो घंटे में स्नैचिंग की चार वारदात को अंजाम दिया। उसने करीब 3.86 लाख रुपये कीमत की 12 तोले सोने की चार चेन छीनीं और बचकर निकल भी गया। पुलिस वीटी होने के बावजूद उसे पकड़ नहीं पाई। जबकि शहर में जगह-जगह चेक प्वाइंट बने हैं। बीट ऑफिसर भी नियुक्त हैं। हेलमेट में चेहरा छिपाए स्नैचर ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया है। इन वारदातों को सुबह नौ से 11 बजे के बीच अंजाम दिया गया।

केस 1 :
मेरी पत्नी सुनीता देवी बुधवार सुबह नौ बजे घर के प्रवेश द्वार बाहर झाडू लगा रही थी। इस दौरान बाइक पर सवार अज्ञात युवक आया और पत्नी के गले से 30 ग्राम वजनी सोने की चेन झपट कर भाग गया। बाइक सवार के अचानक हुए हमले से वह घबरा गई। जब तक वह संभली स्नेचर भाग निकला। कुछ पल बाद वह मुझे आवाज देते हुए उसके पीछे दौड़ी भी, मगर तब तक वह निकल चुका था।
विज्ञापन

विजयपाल, सेक्टर चार, रोहतक

केस 2 :
बुधवार सुबह बाजार में सामान लेकर आया था। घर के बाहर करा खड़ी कर सामान निकालते समय एक बाइक सवार लड़का आया। इसने आते ही गले पर झपट्टा मारा और तीन तोले की सोने की चेन तोड़ कर भाग गया। जब तक मैं कुछ समझ पाता, वह दूर निकल चुका था। काली टी-शर्ट व हेलमेट पहने बाइक सवार को पकड़ने का प्रयास भी किया, मगर सफलता हाथ नहीं लगी।
- सुशील कुमार शर्मा, सेक्टर एक, रोहतक

केस 3 :
मैं बुधवार सुबह अपनी मां के साथ बाजार से सामान लेने निकली थी। भगवती चौक पर एक बाइक सवार पास आया और गले से दो तोले की सोने की चेन छीन ली। चेन छीनते ही वह तेजी से निकल गया। अचानक हुई इस घटना से मैं घबरा गई। मेरी मां ने शादी में यह चेन मुझे दी थी। यह चेन मेरी मां की निशानी थी। बाइक सवार पुराना हाउसिंग बोर्ड कालोनी की ओर भाग गया।
विज्ञापन

- नीलू, छोटूराम कालोनी।

केस 4 :
विदेश में इंजीनियर हूं। छुट्टियां बिताने अपने माता पिता के पास आया हूं। बुधवार सुबह स्कूटी सर्विस के लिए देकर पैदल घर आ रहा था। इस दौरान हेलमेट पहने एक युवक पास आया और पीछे से गर्दन पकड़ ली। पहले लगा कोई दोस्त होगा। अगले ही पल वह गले से चार तोले की सोने की चेन खींच कर भाग गया। इससे गले में निशान भी हो गया। अपनी सेलेरी से यह चेन बनवाई थी।
- दीक्षित शर्मा, सुभाष नगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें