फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड की डिटेल लेकर महिला के खाते से रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड की डिटेल लेकर महिला के खाते से रुपये निकाले
विज्ञापन

- एटीएम कार्ड ब्लॉक होने का डर दिखाकर ली थी डिटेल
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एटीएम कार्ड की डिटेल लेकर ठगी करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला फिर सामने आया है। कु छ आरोपियों ने एक महिला से उनका एटीएम पासवर्ड पूछकर खाते से करीब 60 हजार रुपये उड़ा दिये। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव सुनारिया कलां निवासी सुमन संदीप ने बताया कि 9 नवंबर को उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले युवक ने खुद को गांव के बैंक का अधिकारी बताया। इसके बाद उसने सुमन से कहा कि उनका एटीएम कार्ड ब्लॉक होने वाला है। चालू रखने के लिए एटीएम का पासवर्ड बदलना होगा। इस पर सुमन ने इनकार कर दिया। आरोपी ने फिर से उसके पास फोन किया। इस बाद सुमन आरोपी के झांसे में आ गई। सुमन ने आरोपी को अपने एटीएम कार्ड की डिटेल दे दी। कुछ ही देर बाद ठग ने सुमन के खाते से 60 हजार रुपये की निकासी कर ली। इसके बाद सुमन ने संबंधित बैंक और पुलिस थाने को मामले की शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें