फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में चोरी करते आरोपी दबोचे, धुनाई के बाद पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान में चोरी करते दबोचे, धुनाई के बाद पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

- कलानौर के भिवानी रोड स्थित मोबाइल की दुकान में हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
कलानौर के भिवानी रोड स्थित मोबाइल की दुकान में चोरी करते समय चौकीदार ने पांच चोरों को मौके पर ही दबोच लिया। इसके बाद आरोपियों की जमकर धुनाई की और सभी को पुलिस को सौंप दिया गया। इस संबंध में कलानौर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महम के वार्ड नंबर छह निवासी संजय कुमार ने बताया कि उसने कलानौर में भिवानी रोड पर न्यू सिटी मोबाइल के नाम से एक दुकान खोल रखी है। शुक्रवार की देर रात संजय को सूचना मिली कि कुछ आरोपी चोरी करने के इरादे से दुकान में घुसे हैं। आरोपियों ने दुकान का शटर और ताला तोड़ रखा है। जब आरोपी दुकान में चोरी का प्रयास कर रहे थे तो चौकीदार परमालू और दीपक उर्फ बाबा ने आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया। कुछ ही देर में वह भी मौके पर पहुंच गया। पहले तो उन लोगों ने आरोपियों की जमकर धुनाई की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पूछताछ में आरोपियों की पहचान गांव टिटौली निवासी बिजेंद्र, राजेश उर्फ काला, जसमेर उर्फ जस्सा, संदीप उर्फ छोटू और राकेश के रूप में हुई। आरोपियों के पास से रॉड और दो टूटे हुए ताले मिले। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अजीत नाम के दुकानदार की दुकान का भी ताला तोड़ा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें