फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों के तानों से क्षुब्ध होकर जन्म देने वाले व गोद लेने वाले माता-पिता ने ही करवाई ममता की हत्या, चचेरे भाई ने हायर किए थे यूपी के शार्प शूटर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हेडिंग : जन्म देने-गोद लेने वाले माता-पिता गिरफ्तार, पति का शव लेने से इंकार
: घटना के 50 घंटे बाद भी तय नहीं हुआ कौन करेगा अंतिम संस्कार
: पूछताछ में खुलासा, ममता के मौसेरे भाई मंगल ने हायर किए थे यूपी से शार्प शूटर
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। अंतरजातीय विवाह करने वाली ममता की हत्या में उसे जन्म देने और गोद लेने वाले माता-पिता का हाथ है। देर रात पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। जबकि शार्प शूटर की तलाश में पुलिस यूपी में छापेमारी कर रही है। हालांकि, पुलिस उस बाइक को बरामद करने में कामयाब हो गई है, जिस पर हमलावर सवार होकर आए थे। एसपी का दावा है कि जल्द आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
दो दिन पूर्व लघु सचिवालय के बाहर गद्दीखेड़ी निवासी ममता की उस समय गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी, जब करनाल पुलिस उसे जुवेनाइल कोर्ट में धोखाधड़ी के मामले में पेशी के लिए ला रही थी। लघु सचिवालय के बाहर ही गोलियों से भूनकर ममता की हत्या कर दी गई थी। जबकि बचाने आए एसआई नरेंद्र को भी गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। ममता की सास सरोज और देवर रिंकू की हेड कांस्टेबल सुशीला ने उन्हें गिराकर जान बचा ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि दोहरे हत्याकांड में ममता को जन्म देने वाली मां गद्दीखेड़ी निवासी सविता, पिता रामकेश और गोद लेने वाले पिता रमेश और माता कृष्णा को रोहतक के प्रेम नगर से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में चारों ने बताया कि ममता के इंटरकास्ट मैरिज के बाद से परिवार के लोगों को मोहल्ले के लोग ताने दे रहे थे। इसी बेइज्जती का बदला लेने के लिए ममता के मौसेरे भाई मंगल ने यूपी के दो अपने दोस्त और शार्प शूटरों को हायर किया। एक लाख रुपये भी दिए गए। 8 अगस्त को ममता की पेशी थी। इसे लेकर रमेश और शार्प शूटर सुबह 11 बजे ही लघु सचिवालय पहुंच गए थे। पेशी के बाद जैसे ही ममता और पुलिसकर्मी लघु सचिवालय से निकलने लगे, दोनों शार्प शूटरों ने ममता और एसआई नरेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि शार्प शूटर और ममता के मौसेरे भाई मंगल को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें