फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज गति कार की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी के ध्यानार्थ
विज्ञापन

----
तेज गति कार की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत
हादसे में बाइक सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
तेज गति से आ रही एक कार ने गांव मायना पुल के पास एक बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में कार चालक पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में यूपी के झांसी स्थित गांव बीरा निवासी रहीश खान ने बताया कि वह फिलहाल रोहतक विजयनगर किराये के मकान में रहते हैं। मेहनत मजदूरी करके परिवार का गुजारा करता है। कुछ दिन पहले रहीश खान के गांव का डालचंद व छतपाल मजदूरी करने आये थे। डालचंद व छतपाल मजदूरी करने बाइक से गांव करौंथा में गये थे। दोनों दोपहर को रोहतक आ रहे थे। रहीश खान ऑटो में बैठकर आ रहा था। बाइक ऑटो के आगे चल रही थी। जब वह गांव मायना से आगे पुल के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति से एक कार आई। कार ने सीधा डालचंद की बाइक को टक्कर मारी। टक्कर लगने के कारण दोनों बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को आसपास के लोगों की मदद से पीजीआई लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने डालचंद को मृत घोषित कर दिया। छतपाल की हालत भी नाजुक बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी पहचान जुटाने का प्रयास शुरू कर दिया है। डालचंद राजमिस्त्री था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें