युवक से हथियारों के बल पर बाइक लूटी
विरोध करने पर की मारपीट
शिवाजी कॉलोनी थाने पर दो के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
झज्जर रोड स्थित पहरावर रोड के पास दो युवकों ने एक युवक से बाइक लूट ली। विरोध करने पर मारपीट भी की। दो के खिलाफ शिवाजी कॉलोनी थाने पर मामला दर्ज कराया गया है। लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
मायना गांव निवासी अंकित ने शिवाजी कॉलोनी थाने में दी शिक ायत में बताया कि वीरवार की रात वह पहरावर रोड पर प्राइमरी स्कूल के पास अपने रिश्तेदार के आने का इंतजार कर रहा था। इसी बीच दो युवक पहुंचे तथा हथियारों के बल पर बाइक लूट ली। विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई। किसी तरह उसने जान बचाई। बदमाश झज्जर रोड की तरफ भाग गए। बाद में एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। जिसे पुलिस को सौंप दिया गया। शिवाजी कॉलोनी थाने पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।