फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करौंथा में बिजली चोरी पकड़ी गई तो निगम की टीम पर किया हमला, गाड़ी तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
करौंथा में बिजली चोरी पकड़ी गई तो निगम की टीम पर हमला, गाड़ी तोड़ी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
गांव करौंथा में बिजली चोरी चेकिंग करने गई निगम की टीम पर कुछ ग्रामीणों ने हमला कर दिया। बिजली चोरी पकड़ने जाने पर टीम के सदस्यों के साथ मारपीट की और उनकी गाड़ी पर पथराव कर दिया। इस संबंध में सदर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बिजली निगम की टीम विकास जेई के नेतृत्व में करौंथा गांव में चेकिंग के लिए गई थी। यहां पर चेकिंग के दौरान ओमप्रकाश के मकान में बिजली चोरी पकड़ी गई। इस पर टीम ने मीटर को उतार लिया। आरोप है कि मीटर उतारने के साथ ही संदीप सहित महिलाओं व अन्य लोगों ने टीम पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने चोरी का सारा रिकार्ड अधिकारियों के मोबाइल से डिलीट कर दिया। इसके बाद टीम की गाड़ी पर पत्थरों और लाठी डंडों से वार के तोड़ फोड़ कर दी। आरोप है कि गाड़ी के अंदर रखा बिजली का सामान भी चोरी कर लिया। तोड़फोड़ के बाद आरोपियों ने गाड़ी की हवा भी निकालने का प्रयास किया। टीम के सदस्य जैसे तैसे करके गाड़ी के अंदर बैठे और खिड़की बंद करके जान बचाई। बाद में मामले की शिकायत सदर थाने में दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें