फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन गांवों के परिवार पुलिस की रडार पर, दूसरी जगह शिफ्ट होने पर बढ़ी आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक।
पीजीआई के लेबर रूम से बच्चा चोरी का मामला पुलिस के लिए अनसुलझी गुत्थी की तरह बनता जा रहा है। पुलिस के पास एक के बाद एक नए पहलू सामने आ रहे हैं। टीम हर एक नए पहलू पर जांच में जुटी है। वहीं अब एसआईटी को तीन गांवों के तीन परिवारों पर शंका है। तीनों परिवार बच्चा चोरी होने के समय दूसरे जिलों में शिफ्ट हुए। इनमें बलियाणा, सांपला और कलानौर के तीन परिवार पुलिस की रडार पर हैं। एक परिवार करनाल, दूसरा अंबाला और तीसरा पानीपत में अब रह रहे हैं। अब पुलिस तीनों परिवार में उस दौरान बच्चा पैदा होने या फिर कोई बच्चा गोद लेने की जांच करेगी। इसके लिए जल्द परिवार के लोगों से पूछताछ करेगी।
बच्चे को तलाश करने के लिए 40 पुलिस अधिकारियों को नियुक्त किया था। यह अधिकारी गांव गांव जाकर अपने स्तर पर बच्चे की तलाश कर रहे हैं। इन्हीं ऑफिसर को जांच के दौरान इनपुट मिला कि पीजीआई से 10 सितंबर को बच्चा चोरी के बाद गांव बलियाणा, सांपला और कलानौर से तीन परिवार गये हैं। जब जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि यह परिवार करनाल, अंबाला और पानीपत पहुंचे है। अब पुलिस परिवार के सदस्यों को पूछताछ के लिए बुलाएगी। इससे पहले भी गांव में बच्चा तलाश रही टीम को दिल्ली में मिले संदिग्ध बच्चे के बारे में जानकारी मिली थी।
विज्ञापन


पांच गांव में की गई बच्चों की तलाश
पुलिस के विशेष ऑफिसर ने शनिवार को पांच गांव में बच्चे की तलाश की। इस दौरान ग्रामीणों से हाल ही में जन्म लेने वाले बच्चों के बारे में पूछताछ की गई। देर शाम सभी दस टीमों ने एसपी व डीएसपी को रिपोर्ट भेजी। पुलिस मामले में जल्द ही डॉक्टरोें को भी पूछताछ के लिए बुलाएगी।
विज्ञापन


वर्जन
बच्चे के चोरी होने के बाद तीन परिवार जिले से बाहर अन्य जगहों पर शिफ्ट हुए हैं। उनकी जानकारी जुटा ली गई है। जल्द ही इन परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जाएगी।
डीएसपी डॉ. रविंद्र, इंचार्ज, एसआईटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें