फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव मंदिर का पता पूछने के बहाने सनसिटी में वृद्धा से सोने का कड़ा लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एक सप्ताह पहले शहर के चार स्थानों पर महिलाओं से स्नेचिंग करने वाले आरोपियों को पुलिस पकड़ भी नहीं सकी थी कि वीरवार को एक बार फिर सनसिटी के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने वृद्ध महिला से शिव मंदिर का पता पूछने के नाम पर सोने का कड़ा लूट लिया और फरार हो गए। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मोके पर पहुंची। स्नेचरों का कोई पता नहीं लग सका। पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज किया है। इसके अलावा एमडीयू के पास भी घूमने के लिए निकली वृद्धा से सोने की चेन झपटने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

अर्बन एस्टेट थाने पर शिकायत करते हुए सनसिटी के सेक्टर-35 निवासी ओमा पत्नी महेंद्र धनखड़ ने बताया कि वीरवार शाम खरीदारी करने बाजार जा रही थीं। इसी बीच एक बाइक पर सवार हेलमेट लगाए युवक पहुंचा और शिव मंदिर का पता पूछने लगा। उसने आसपास कोई भी शिव मंदिर नहीं होने की बात कही। आरोप है कि इसी बीच बाइक सवार का साथी पहुंचा और उनसे सोने का कड़ा लूट लिया। इसके अलावा एमडीयू के पास भी वृद्ध महिला से चेन छीनने की सूचना पर पुलिस दौड़ पड़ी। हालांकि, पुलिस से किसी ने शिकायत नहीं की है। स्नैचरों की तलाश में पुलिस ने शहर में चेकिंग अभियान चलाया पर सफलता हाथ नहीं लग सकी।
विज्ञापन


शिव मंदिर का पता पूछने के नाम पर वृद्ध महिला से सोने का कड़ा लूटने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-नीरज कुमार, एसएचओ, थाना अर्बन एस्टेट





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें