दो सांड़ भिड़े, चपेट में आने से महिला का पैर टूटा
अमर उजाला ब्यूरो
सांपला। शहर में सड़कों पर सांड़ और गाय खुलेआम सड़कों पर घूम रहे हैं। इससे आम पब्लिक बेहद परेशान है। सांपला के गिझी मोड़ पर वीरवार को दो सांड़ आपस में भिड़ गए। इस दौरान स्कूटी पर जा रही एक महिला उनकी लड़ाई की चपेट में आने से घायल हो गई। महिला के पैर में फ्रैक्चर आ गया है।
जानकारी के अनुसार देर शाम छह बजे गिझी मोड़ पर दो सांड़ आपस में लड़ रहे थे। इस दौरान एक महिला अपने बेटे के साथ स्कूटी से स्टेशन पर जा रही थी। सांडों ने लड़ते-लड़ते स्कूटी में चपेट में ले लिया। इससे महिला और उसका बेटा सड़क पर गिर गए। इस हादसे में महिला का पैर टूट गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह सांडों को भगाया और घायल महिला को पीजीआई में दाखिल कराया।