अमर उजाला ब्यूरो
खोल।
क्षेत्र के गांव धवाना में एक महिला की जहर के असर से मौत हो गई। मृतका के पिता ने विवाहिता के पति और सास पर प्रताड़ना देकर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। रविता के एक बेटा और बेटी है।
जानकारी अनुसार धवाना निवासी रविता (32) ने सोमवार शाम संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया। जब रविता की हालत बिगड़ने लगी तो परिजन रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। जांचकर्ता एसआई रमेश कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंचे रविता के पिता झज्जर निवासी महेंद्र सिंह ने ससुरालियों पर आरोप लगाया कि रविता का पति व सास पिछले कई दिनों से उसे परेशान करते हुए उसके साथ मारपीट करते थे। इस कारण ही रविता ने यह कदम उठाया है। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।