फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ूपी से हरियाणा में करता था नशीले पदार्थ की तस्करी, 30 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी से हरियाणा में करता था नशीले पदार्थ की तस्करी, 30 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन

डिटेक्टिव स्टाफ ने रक्षक विहार नाके से दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। डिटेक्टिव स्टाफ ने रक्षक विहार नाके के पास से 30 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी यूपी से हरियाणा में नशीले पदार्थ की तस्करी करता था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

डिटेक्टिव स्टाफ के कार्यवाहक इंचार्ज जयपाल आर्य ने बताया कि बुधवार शाम उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवक बाइक पर उत्तर प्रदेश से लगाकर हरियाणा में नशीला पदार्थ स्मैक बेचता था। जो जगाधरी अंबाला रोड से नशीला पदार्थ लेकर अंबाला की ओर जाएगा। सूचना के आधार पर पुलिस ने एएसआई प्रेमचंद के नेतृत्व में टीम का गठन कर रक्षक विहार नाके पर नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद बताया गया युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। जब पुलिस ने उसे रोक कर तलाशी ली तो उसके पास से 30 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जिसकी कीमत करीब 90 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के गांव कपूरी निवासी मुनवर उर्फ पप्पू के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश से स्मैक लाता था और हरियाणा में बेचता था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

फोटो : 11
नोट : ये भी फाइल संख्या 15 में इनसर्ट की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें