फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग का कर्मचारी संदिग् ध हालात में लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्साइज विभाग के कर्मचारी का अपहरण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। एक्साइज विभाग का चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी धनराज शर्मा संदिग्ध हालात में लापता हो गया है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। सिविल लाइन थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया गया है।
झज्जर जिले के गांव बादली निवासी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि वह मुंडका रहता है। उसका बड़ा भाई धनराज एक्साइज विभाग में चपरासी के तौर पर कार्यरत है। उसकी ड्यूटी रोहतक में है। उसका परिवार बादली गांव में ही रह रहा है। वीरवार की सुबह हर रोज की तरह धनराज खाना और लस्सी लेकर ड्यूटी पर गया। आफिस में आकर बॉयोमैट्रिक मशीन से हाजिरी लगाई। इसके बाद आफिस की डाक लेकर सांपला के लिए रवाना हो गया। वह वहां नहीं पहुंचा और उसके बाद से उसकी को जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन किया तो मोबाइल बंद मिला
नरेंद्र ने बताया कि धनराज हर रोज बच्चों के लिए सांपला से खाने का सामान लेकर आता था। शाम को कोई कॉल नहीं आई तो बच्चों ने खुद ही फोन किया। मोबाइल बंद मिलने पर चिंता हुई। उन्होंने परिजनों को बताया। अगले दिन परिवार के सदस्य रोहतक पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। इसके साथ ही आफिस में पूछताछ की लेकिन हर किसी ने बताया कि आफिस में धनराज पूरी तरह सामान्य था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें