चोरों ने एचडीएफसी बैंक का तोड़ा एटीएम, नहीं टूटा लॉक, बचा कैश
यमुनानगर। चोरों की नजर एटीएम में रखे कैश पर पड़ चुकी है। इसे निकालने के लिए अब वे एटीएम को निशाना बनने में लगे हैं। ऐसे में जिला में लगे विभिन्न बैंकों के एटीएम सेफ नहीं रहे। वहीं बीती रात चोरों ने जिला के गांव खेड़ी लक्खा सिंह में लगे एचडीएफसी बैंक के एटीएम को अपना निशाना बनाया। चोरों ने औजारों से एटीएम को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। लेकिन कैश के लॉक को नहीं तोड़ पाए। ऐसे में वहां रखा कैश बच गया। घटना के बारे में सुबह पता चला। लेकिन एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरा में घटना पूरी कैद हो गई।
बॉक्स
बैंक मैनेजर ने यह दी शिकायत
एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक पंकज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव खेड़ी लक्खा सिंह में ब्रांच का एटीएम लगा हुआ है। गुरुवार की रात चोर एटीएम का शटर तोड़कर अंदर घुए गए। वहां लगे एटीएम बॉक्स को तोड़ दिया। परंतु कैश के लॉक को तोड़ नहीं पाए, जिसके चलते वहां रखा कैश सकुशल बच गया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।