फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरत कॉलोनी में चेन स्नेचिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। पड़ोस में शादी समारोह से लौट रही थी। घर से 22 कदम दूर सामने से बाइक सवार आए और चेन छीन ले गए। हेलमेट पहने युवक बाइक चला रहा था। पीछे बैठेयुवक सफेद कपड़े से मुंह ढंके हुए था। लुटरों ने पास आते ही गले पर झपट्टा मारा। चेन के लिए अपने नाखून से मेरा गला तक नोच डाला। पति ने ढाई साल पहले ढाई तोले की चेन तोहफे में दी थी। बड़ी मुश्किल से चेन के लिए रुपये इकट्ठा किए थे। चेन छिनने के बाद भरत कॉलोनी की सुमित्रा यह कहते ही भावुक हो गईं।
रूंधे गले से सुमित्रा ने बताया कि शाम करीब चार बजे की बात है। अपने घर से चौथे मकान में शादी समारोह में गई थी। समारोह में जाना था, इसलिए सोने की चेन पहन कर गई। वापस आते समय बाइक सवार इसे छीन ले गए। इससे पहले बाइकर्स ने तीन-चार बार गली में चक्कर लगाया। दिल्ली रोड की ओर भागे बाइक सवारों को पकड़ने के लिए शोर भी मचाया। जब तक लोग वहां आते वे दूर निकल गए। गली में कुछ दूरी पर दो महिलाएं सब्जी खरीद रही थीं। उन्होंने भी बाइक सवारों को देखा। पति कृष्ण ढुल मिल्क प्लांट में ड्राइवर हैं। चेन के लिए बड़ी मुश्किल से रुपये जोड़े थे।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान एक मकान के सीसीटीवी में बाइक सवारों की हरकत कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। एसएसआई देवेंद्र का कहना है कि स्नेचिंग का मामला सामने आया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है स्नेचिंग
भरत कॉलोनी में बुधवार शाम हुई वारदात से इलाके की महिलाएं खौफजदा हैं। इससे पहले भी कॉलोनी में चेन स्नेचिंग की वारदात हो चुकी है। उस मामले का खुलासा नहीं हुआ है। महिलाओं ने बताया कि स्नेचरों के कारण हमारा गहने पहनना मुश्किल हो गया है। बाइक सवार आते हैं और मेहनत की कमाई पल भर में लूट कर भाग जाते हैं। पुलिस सख्ती बरते और ऐसे लोगों को गिरफ्तार कर सुरक्षित माहौल मुहैया कराए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें