फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला खास----

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो परिचय
विज्ञापन

एमए-4
डीजीपी बीएस सिंधू

------------
हरियाणा में दूसरे प्रदेशों के बदमाश अपराधों को दे रहे अंजाम, एक नवंबर से प्रदेश भर में दौड़ेगी डायल-100 की 600 गाड़ियां
- अगले सप्ताह मधुबन से 4350 रंगरूट को विभिन्न थानों पर भेजा जाएगा
- बढ़ते अपराधों के लिए नैतिक मूल्यों में गिरावट और बेरोजगारी को जिम्मेदार मानते हैं डीजीपी
- डीजीपी से अमर उजाला की विशेष बातचीत
महबूब अली
रोहतक।
प्रदेश के डीजीपी बढ़ते अपराधों के लिए बेरोजगारी व नैतिक मूल्यों में गिरावट को जिम्मेदार मानते है। उनका मानना है कि दूसरे प्रदेशों से आकर बदमाश हरियाणा में अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। इसके रोकने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। वारदातों पर लगाम लगाने के लिए एक नवंबर से हरियाणा के सभी जिलों में डायल-100 की 600 गाड़ियां दौड़ेंगी। डायल-100 सूचना मिलने के 15 से 20 मिनट में पीड़ित के पास पहुंचेगी। इसके साथ ही 4350 रंगरूटों को अगले सप्ताह से विभिन्न थानों पर भेजा दिया जाएगा। पेश है प्रदेश के डीजीपी बीएस सिंधू की अमर उजाला के साथ विशेष बातचीत।

हरियाणा में अपराध बढ़ने की वजह क्या है?
बेरोजगारी और नैतिक मूल्यों में गिरावट प्रदेश में अपराधों के बढ़ने का कारण है। लोगों को रोजगार नहंी मिल पा रहा है। इसके साथ ही परिजनों ने बच्चों पर ध्यान देना बंद कर दिया है।
विज्ञापन


क्या पहले के मुकाबले बदमाशों के अपराध करने के तरीके में बदलाव आया है?
बदमाशों तकनीक को समझने लगे हैं, इसी वजह से अब बड़े बदमाश मोबाइल का प्रयोग नहीं करते हैं। बदमाश तो हाईटेक हथियारों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। अचानक की जाने वाली वारदातों में इजाफा हुआ है।

आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने को पुलिस क्या रणनीति है?
पंचकूला में डायल 100 का कंट्रोल रूम बनकर तैयार हो चुका है। एक नवंबर से डायल-100 की 600 से अधिक गाड़ियां हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर दौड़ेगी। हर थाने में दो गाड़ियां रहेंगी। सूचना पाते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर पुलिस कार्रवाई करेगी। इससे अपराधों पर काफी हद तक अंकुश लग सकेगा क्योंकि पुलिस हर पल अलर्ट रहेगी।

रोहतक को डायल 100 की कितनी गाड़ियां मिलेगी?
रोहतक को डायल 100 की 26 गाड़ियां दी जाएंगी। प्रयास रहेगा कि 15 मिनट के अंदर गाड़ी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करें।

हरियाणा में किन प्रदेशों के बदमाश वारदातों को अंजाम दे रहे हैं ?
हरियाणा में यूपी, बिहार आदि के बदमाश 60 से 70 प्रतिशत अपराध कर रहे है। दूसरे राज्यों के बदमाशों से गठजोड़ कर स्थानीय बदमाश वारदातों को अंजाम दिला रहे हैं।

दूसरे प्रदेशों के बदमाशों के साथ गठजोड़ को तोड़ने के लिए हरियाणा पुलिस की क्या प्लानिंग है?
पिछले दिनों यूपी के अलावा दिल्ली, बिहार के अधिकारियों के साथ वार्ता हुई थी। जल्द ही फिर से वार्ता की जाएगी। बदमाशों के गठजोड़ को तोड़ने के लिए पुख्ता रणनीति तैयार की जाएगी। पूरी प्लानिंग के साथ एक्शन किया जाएगा।

पुलिस विभाग को मजबूत करने की क्या तैयारी है?
मधुबन में हरियाणा पुलिस के 4350 रंगरूटों की ट्रेनिंग पूरी कराई जा चुकी है। अगले सप्ताह से इन्हें विभिन्न थानों के लिए भेजा जाएगा। पुलिस स्टाफ की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन


लोगों से अपील
लोगों को कानून का पालन करने के साथ-साथ महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। शांति व्यवस्था कायम कराने में पुलिस का सहयोग करना चाहिए।
---

प्रत्येक कॉल होगी रिकार्ड
डीजीपी ने कहा कि डायल 100 के चालू होने के बाद प्रत्येक कॉल रिकार्ड होगी। यदि पुलिसकर्मी सूचना देने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचते है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
--

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें