फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख की चरस के साथ आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो लाख की चरस के साथ पकड़ा
विज्ञापन

- उत्तराखंड से खरीदकर लाया था आरोपी, रोहतक में मिलावट कर ऊंचे दामों में बेची जाती

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सीआईए-2 की टीम ने एक युवक को दो लाख की चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। युवक पर नशे का कारोबार करने का आरोप है।
सीआईए-2 के उप निरीक्षक आजाद सिंह ने बताया कि बुधवार की रात सूचना मिली कि एक व्यक्ति रोहतक क्षेत्र में चरस को सप्लाई करने के लिए आ रहा है। सूचना पर उसके नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची तथा सोनीपत रोड स्थित स्कोलर रोजरी स्कूल बोहर के पास से कंसाला गांव निवासी विकास उर्फ विक्की को शक के आधार पर पकड़ लिया। आरोपी के पास बैग से 900 ग्राम चरस बरामद की गई। जिसकी कीमत दो लाख रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ अर्बन स्टेट थाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

उप निरीक्षक ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि वह उत्तराखंड के कैलाश नाम के व्यक्ति से चरस को खरीदकर लाया था। रोहतक में मिलावट कर चरस को ऊंचे दामों मे बेचना था। आरोपी को कोर्ट के आदेश पर एक दिन के रिमांड पर लिया गया। नशे का कारोबार करने वाले अन्य आरोपियाें की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फोटो
22 एमए 3
सीआईए-2 द्वारा पकड़ा गया आरोपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें