फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांपला फिरौती

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी के बेटे से मांगी 20 लाख की फिरौती, दहशत में परिवार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संापला।
कस्बे में मोबाइल की दुकान चला रहे एक व्यापारी के बेटे से अज्ञात व्यक्ति ने 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। पैसा न देने पर जान से मारने की भी धमकी दी गई है। दो दिन से धमकी भरे फोन आने से पूरा परिवार दहशत में है। व्यापारी के बेटे ने इसकी शिकायत संापला पुलिस स्टेशन में दर्ज करा दी है।
पीड़ित ने बताया है कि उसकी मेन बाजार में मोबाइल की दुकान है। शुक्रवार को करीब सवा तीन बजे उसके नंबर पर फोन आया कि मैं बिच्छु बोल रहा है। अगर जान प्यारी है तो 20 लाख रुपये दे देना। अगर पैसे नहीं दिए तो जान से मार दिया जाएगा। पहले दिन के फोन पर बात को हल्के में लिया। शनिवार को सवा 12 बजे फिर उसके नंबर पर फोन आया। फिर 20 लाख रुपये देने की धमकी दी है। चेतावनी दी तुझे पता होना चाहिए उसने कुछ दिन पहले बेरी मोड़ के पास युवक को गोली मारी थी। तुझे भी गोली मार दूंगा। ऐसा सुन कर युवक व उसके पूरे परिवार के पैरों की जमीन खिसक गई है। परिवार पूरी तरह से दहशत में है। पुलिस से आरोपी को पकङ़ने और जान की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने युवक की सुरक्षा के लिए एक जवान की डयूटी लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हुआ था हमला
15 फरवरी को भी तीन चार युवक दुकान पर आए और तोड़फोड़ कर भाग गए थे। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया था। अब बिछु नाम बताकर फोन पर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है। फिरौती मांगने वाले जिस व्यक्ति ने अपने आप को बिच्छु बताया है उसके खिलाफ पुलिस में करीब 20 दिन पहले नयाबास के एक युवक पर गोली चलाने का मामला दर्ज किया हुआ है। लेकिन पुलिस अभी तक आरोपी को पकड़ नहीं पाई है। पुलिस का कहना है कि जिस नंबर से धमकी भरा फोन किया गया उसकी कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें