भाजपा नेता के तीस हजार रुपये चोरी
रोहतक। तिलियार में हुए कार्यक्रम में शामिल होने कुरुक्षेत्र से आए एक भाजपा नेता की जेब से पर्स चोरी हो गया। पर्स में करीब तीस हजार रुपये थे। अर्बन एस्टेट पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में अर्बन एस्टेट कुरुक्षेत्र निवासी सुशील राणा ने बताया कि वह 2 अगस्त को तिलियार में मीटिंग में आए थे। सुशील कुरुक्षेत्र में भाजपा के जिला महामंत्री हैं। उन्होंने बताया कि बैठक के बाद बाहर निकले तो कुर्ते की जेब में पर्स नहीं था। पर्स में करीब तीस हजार रुपये और जरूरी कागजात थे।