फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाई लेने जा रही महिला को पांच लोगों ने रोका, एक व्यक्ति ने खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दवाई लेने जा रही महिला को पांच लोगों ने रोका, एक व्यक्ति ने खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म

यमुनानगर। कोर्ट रोड पर दवाई लेने जा रही महिला को पांच लोगों ने बीच रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसे गन्ने के खेत में ले गए। जहां एक आरोपी व्यक्ति ने उससे दुष्कर्म किया। विरोध जताने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत पांचों के खिलाफ एफआईआर दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छछरौली के एक गांव निवासी निवासी 33 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 दिसंबर की शाम चार बजे के करीब वह गांव कोट में दवाई लेने जा रही था। रास्ते में मुकारमपुर के नजदीक उसे गांव का इलियास अपने चार अन्य साथियों के साथ मिल गया। आरोपियों ने उसे जबरदस्ती रोक लिया। उसने विरोध जताया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपी इलियास उसे जबरदस्ती गन्ने के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। आरोपियों के चले जाने के बाद वह किसी तरह घर पहुंची और परिजनों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी इलियास, अबुबाकर, साबर, भग्गू व आशनू के खिलाफ दुष्कर्म करने, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। मामले में अभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई पूनम का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें