फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में कूदे

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन


बस अब और नहीं कहते हुए महिला और युवक ने जेएलएन नहर में लगा दी छलांग
-ओमैक्स सिटी के पास दोनों ने उठाया आत्मघाती कदम
-दोनों प्रेमी युगल थे या पति-पत्नी या फिर मां और बेटा, पुलिस जांच में जुटी, गोताखोर दोनों को तलाश करने में जुटे रहे
थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामले भी दिखवा रही पुलिस

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। जेएलएन नहर में डूबे दो मजदूरों को पुलिस तलाश भी नहीं पाई थी कि मंगलवार को ओमैक्स सिटी के निकट महिला और युवक ने बस अब और नहीं कहते हुए नहर में छलांग लगा दी। यहां से गुजर रहे बीए के छात्र ने दोनों को देख लिया। मामले की सूचना पाते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों ने महिला और युवक को तलाश करने का प्रयास किया मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी। दोनों के प्रेमी युगल, पति-पत्नी या फिर मां बेटा होने की आशंका जताई जा रही है। देर शाम तक दोनों का कोई पता नहीं लग सका था।
मकडौली निवासी बीए के छात्र विक्की ने बताया कि वह मूल रूप से मकडौली का रहने वाला है। ओमैक्स सिटी में भी उसका मकान है। मंगलवार सुबह 10:30 बजे वह घर से एमडीयू के लिए जा रहा था। जेएलएन नहर पर उसने एक महिला और युवक को दूर से ही खड़ा देखा। जैसे ही बाइक लेकर वह पास पहुंचा तो महिला जोर से चिल्लाई कि बस अब और नहीं तथा इतना कहते ही नहर में छलांग लगा दी। विक्की ने यह सबसे देखते ही फौरन पुलिस को सूचना दी। मामले की सूचना पाते ही पुलिस और फायर बिग्रेड मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों की मदद से महिला और युवक को तलाश करने का प्रयास किया मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी। देर शाम तक भी महिला और युवक को कोई पता नहीं लग सका था। दोनों प्रेमी युगल थे या फिर मां बेटा पुलिस भी इसकी जांच में जुटी है।
विज्ञापन

---
हरे कलर का सूट पहने थी महिला
विक्की ने बताया कि महिला की मांग में सिंदूर था। इसके अलावा वह हरे कलर सूट और सलवार पहने हुए थी। युवक की उम्र देखने में कम लग रही थी। सूचना पर आसपास क्षेत्र के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन

---
आसपास जिलों को भी दी सूचना
अर्बन स्टेट थाने के एएसआई बलराज मौर ने बताया कि महिला और युवक कौन थे? इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के जिलों की पुलिस को भी महिला और युवक के डूबने के संबंध में जानकारी दी गई है। इसके अलावा विभिन्न थानों पर दर्ज गुमशुदगी और अपहरण के मामलों को भी दिखवाया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें